खबर शेयर करें 👉

परम्परा । श्री गणेश वंदना के साथ बैठकी होली शुरू ।

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा द्वारा पौष के पहले इतवार के अवसर पर बैठकी होली का आयोजन किया गया।

  बैठकी होली का शुभारंभ पदमश्री अनूप साह और रंगकर्मी जहूर आलम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पदम श्री अनूप साह ने कहा हमारी परम्परा हमारा गौरव हैं जो हम सबको प्रेम से प्रफुल्लित करते हैं। रंग कर्मी जहूर आलम ने कहा कि कुमाऊं की होली प्रसिद्ध है तथा यह सामाजिक सौहार्द के साथ खुशी बांटने का काम करती है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी ने इस अवसर पर सबको बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो.ललित तिवारी ने कहा कि पौष के पहले इतवार से शुरू बैठकी होली भगवान को समर्पित होती है इसलिए इसे निर्वाण की होली कहा जाता है । बसंत पंचमी से श्रृंगार इन होलियों में समाहित हो जाता है । पौष का महीना भगवान सूर्य को समर्पित है जिसमें लोक देवताओं को अर्पित किया जाता है ।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने की । पौष के रविवार को होली में नरेश चमियाल,बृजमोहन जोशी, सतीश पांडे,गिरीश भट्ट, जोशी,मिथलेश पांडेय राजा साह ने गणेश वंदना के साथ निर्वाण होली की शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम में  गिरीश जोशी, सभा के महासचिव जगदीश बावड़ी,विमल चौधरी, ईरा रावत,मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह,रक्षित साह,अतुल साह इत्यादि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page