नैनीताल । भवाली नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हल्द्वानी में ज्ञापन देकर भवाली नगर में वर्षों से नजूल भूमि में आवास बनाकर जीवन यापन कर रहे सैकड़ों लोगों के कब्जे वाली भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की ।
संजय वर्मा ने ज्ञापन में कहा कि लोगों के अपने एक आसियाने का सपना पूरा करने के लिए नवीन सरल नजूल निति बनाकर उसे प्रदेश भर में लागू किया जाय ।
हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के माध्यम से सौंपे गये ज्ञापन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया 1916 की पुरानी नोटिफाई एरिया जो वर्तमान में विस्तीकरण के साथ नगर पालिका परिषद है, में वर्षों से नजूल भूमि पर सैकड़ों लोग अपना आवास बनाकर रहते आ रहे हैं । समय समय पर इन सैकड़ों लोगों ने सरकारों द्वारा समय समय पर जारी नजूल नीति के तहत उक्त भूमि भवन को उनके नाम दर्ज करने के लिए के लिए नजूल नीति के तहत आवेदन भी किया गया है । जिसमें दर्जनों लोगों के आवेदन स्वीकृत भी किये जा चुके हैं और सैकड़ों लोगों के आवेदन गतिमान हैं और उनके द्वारा नजूल नीति के तहत प्रथम किस्त के रूप में धनराशि भी सरकारी खाते में जमा भी की है । मगर नजूल भूमि फ्री होल्ड की नीति वर्तमान में गतिमान ना होने से उक्त प्रक्रिया ठप पड़ी है ।
संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री से भवाली नगर में वर्षों से नजूल भूमि में आवास बनाकर रहते आ रहे लोगों के लिये सरल नजूल नीति का निर्धारण कर उसे जनहित में लागू करने की मांग की है । ताकि सैकड़ों लोगों का अपने घर का सपना पूर्ण हो सके।


