नैनीताल । ग्राम सभा बेलुवाखान का चयन विश्व बैंक वित्त पोषित उत्तराखंड जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना (यू सी आर आर पी एफ़) के लिये हुआ है ।
इस परियोजना के सन्दर्भ में ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल के सहयोग से दो द्विवसीय बैठक रूसी बाईपास स्थित हिलांस के निकट की गई ।जिसमें समस्त ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों व जलागम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
इस मौके पर जलागम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी । साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया । इन समितियों में जल एवं जलागम प्रबंध समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान डॉ. बबिता मनराल व सचिव वार्ड मेम्बर देवेंद्र रावत सचिव व दिनेश आर्य,हीरा देवी,मनीष कुमार सदस्य बनाये गए ।
राजस्व समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान, शहवाज सचिव,प्रेमा बिष्ट, रईम आर्य सदस्य बने। इच्छुक कृषक समूह में जीवन सिंह गैलाकोटी अध्यक्ष, सुनील कुमार सचिव बनाये गए । बैठक में 40 किसानों ने भाग लिया ।
बैठक में जलागम के अवर अभियंता हिमांशु कुमार,कमल बेलवाल,नीरज कुमार,आनन्द रस्तोगी,हेम चन्द्र पाठक,याचना चंद, ग्रामीणों में राजेंद्र चैहान,उमेद सिंह मनराल, कुंदन सिंह चौहान,पान सिंह खनी,देव गिरी,पान सिंह सिजवाल,राजेन्द्र मनराल,योगेश बोरा,राजेन्द्र राठौर, राजेन्द्र महरा,गीता परिहार, चन्द्रा देवी,शीला सिजवाली,कुंदन सिंह चौहान,गोपाल सिंह बिष्ट,भारती सिजवाली,करन बोरा आदि मुख्यतः मौजूद थे


