नैनीताल । श्री राम सेवक सभा की रविवार को हुई बैठक में फागोत्सव को सफल बनाने पर व्यापक चर्चा हुई ।
बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मनोज साह तथा संचालनमहासचिव जगदीश बवाड़ी ने किया । बैठक में वक्ताओं ने फागोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने तथा सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई । महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा ।
23 फरवरी को महिला होली जलूस एवं स्वांग तल्लीताल से शुरू होगा । 24 फरवरी को महिला दलों की रामसेवक सभा प्रांगण में प्रस्तुति होगी । 25 फरवरी को महिला होली, 26 फरवरी को स्व. नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, 27 फरवरी को रंग धारण,चीर बंधन एवं आंवला एकादशी, 28 फरवरी को स्व. लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति,पुरुष होली, 1 मार्च को होली एकल गायन स्व. चंद्रशेखर साह की स्मृति में ,2 मार्च को होली रंग जलूस तथा चीर दहन एवं 4 मार्च को होली रंग के अवसर पर सभा भवन में होली आशीष कार्यक्रम होगा ।
इसके अतिरिक्त होली जलूस में स्वांग पर प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। फागोत्सव में कुर्मांचल बैंक द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी । बैठक में संरक्षक घनश्याम लाल साह,पूर्व संरक्षक गिरीश जोशी,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, अशोक साह, विमल विमल चौधरी,राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह,राजेंद्र बजेठा ,गोविंद सिंह ,भीम सिंह कार्की,अमर साह, एडवोकेट मनोज साह, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह,हरीश राणा, समर साह,आशु बोरा,भगवान,आनंद बिष्ट,प्रो. ललित तिवारी शामिल रहे ।


