खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भवाली में एक नाबालिग युवती के साथ दूसरे धर्म के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था तो गरमपानी में एक युवती को दूसरे धर्म के युवक द्वारा भगा ले जाने का विवाद सामने आ गया है । इससे भी गम्भीर मामला दन्या अल्मोड़ा से सामने आया है जहाँ एक मुस्लिम युवक जो दन्या में पॉलिटेक्निक का छात्र है,के 5 स्थानीय नाबालिग छात्राओं के साथ अवैध सम्बन्ध होने का मामला प्रकाश में आया है । इस घटना के विरोध में शनिवार को दन्या में विशाल आक्रोश रैली निकाली गई थी ।

 

इधर नैनीताल जिले के खैरना-गरमपानी बाजार क्षेत्र से तीन माह पूर्व लापता हुई एक युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर परिजन हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ खैरना पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

परिवार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी पुत्री करीब तीन माह पूर्व घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में जानकारी लेने के बावजूद जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव की  नाई की दुकान में कार्य करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।

 

 

परिवार का यह भी कहना है कि प्रारंभ में युवती द्वारा घर आने की बात कही गई थी लेकिन अब उसे वापस नहीं आने दिया जा रहा है तथा फोन पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच करते हुए कॉल डिटेल तथा मोबाइल लोकेशन और संबंधित युवक की गतिविधियों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

 

दूसरी ओर मामले में भवाली के कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि शनिवार को परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा साथ ही युवती की खोजबीन के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया,सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page