खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भारत की पहली पूरी तरह सी.सी.टी.वी.सुसज्जित छावनी बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट द्वारा शनिवार को नैनीताल छावनी में स्थापित 180 सी.सी.टी.वी. कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया।
   छावनी परिषद के सी ई ओ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, सेना के जवानों और उनके परिवारों को सुरक्षा की भावना प्रदान करना और महिलाओं, पर्यटकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
  नैनीताल छावनी की इस पहल के साथ ही   नैनीताल छावनी को भारत के सर्वप्रथम संविधान साक्षर छावनी घोषित किये जाने पर सांसद अजय भट्ट द्वारा काफी प्रंशसा की गयी । उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी  वरूण कुमार के नेतृत्व में नैनीताल छावनी में हो रहे कार्यों की भी सराहना की।
  इस दौरान वरूण कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत,  बहादुर सिंह रौतेला सदस्य, छावनी परिषद् कार्यालय से कुंवर सिंह कबडोला सलाहकार, अपेक्षा बिष्ट, वरिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page