खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका की कर निर्धारण समिति की मंगलवार को समिति की अध्यक्ष ललिता (लता) दफौटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर निर्धारण के करीब 5 दर्जन मामलों का निस्तारण किया गया । जिनमें 27 मामलों में सुनवाई हुई जबकि 30 मामले एकतरफा निर्णीत किए गए । दाखिल खारिज के दो मामलों का निस्तारण हुआ और एक मामला स्थगित रखा गया ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

   कर निर्धारण समिति की बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने 50 हजार से अधिक कर निर्धारण के 3 मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया । जबकि 50 हजार से कम राशि के 24 मामलों की सुनवाई कर निर्धारण समिति ने की । इसके अलावा 30 मामलों में एकतरफा निर्णय हुआ ।
   बैठक में कर निर्धारण समिति के सदस्य सपना बिष्ट, गजाला कमाल,गीता उप्रेती, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमौला,कर निरीक्षक वेदप्रकाश सैनी, टैक्स कलेक्टर मोहन सिंह चिलवाल, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी,रितेश कपिल,हिमांशु चंद्रा आदि मौजूद रहे । बैठक का संचालन दीपक पांडे ने किया । बैठक में सभासद मनोज साह जगाती,जितेंद्र पांडे आदि भी पहुंचे थे ।
ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page