खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल की माल रोड में रविवार की देर रात चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया गया है। मामले में नगर के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते दिवस नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक पर अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से वार किया गया। मल्लीताल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच तथा सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर और पीडि़त कौशलेंद्र श्रीवास्तव पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष निवासी भींगा जिला श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ पर मारपीट की घटना में तीन आरोपी क्रमश: सौरभ पुत्र गोपाल राम निवासी चार्टन लॉज मल्लीताल, सूरज कुमार आर्य पुत्र बिशन राम आर्य निवासी ऋतुराज कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल व दिनेश आर्य पुत्र मोहन आर्य निवासी चार्टन लॉज कंपाउंड मल्लीताल शामिल थे ।

ALSO READ:  ज्योलीकोट, गाजा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन शुरू कर तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है ।

You cannot copy content of this page