खबर शेयर करें 👉

तेंदूए ने 6 वर्षीय बच्चे को किया घायल।
मां और दादाजी के शोर मचाने से बची मासूम की जान।

धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड के तल्ला शेराघाट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। मंगलवार शाम को तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे एक बच्चे को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

 

बता दें कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे तल्ला शेराघाट के उमेर गांव में पुष्कर राम का 6 वर्षीय बेटा दीपांशु परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने उसे पर झपट्टा मार दिया। पास ही बच्चे की मां और दादाजी बैठे हुए थे उनके शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को घायल करके जंगल की तरफ भाग गया। परिजन घायल दीपांशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेराघाट लाए जहां बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

ALSO READ:  वीडियो- हालात बेकाबू -: नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर यात्री बेहाल, बसों का टोटा, टैक्सी वाले वसूल रहे मनमाना किराया,

 

 

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास ही घूम रहा है तथा आए दिन शाम होते ही दिखाई देने लगता है। पिछले एक पखवाड़े से तेंदुआ ग्रामीणों के कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दुर्गापाल ने वन विभाग से शीघ्र गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पड़कर ग्रामीणों को दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

ALSO READ:  चिकित्सकों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान,सरकार ने हाईकोर्ट में कहा -- सूची में बदलाव के नई स्थानांतरण सूची होगी जारी,

You missed

You cannot copy content of this page