खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सी आर एस टी ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने धमाकेदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है । सैनिक स्कूल ने लौंगव्यू पब्लिक स्कूल को सेमीफाइनल में 10-0 से पराजित किया ।

इस प्रतियोगिता का पहला पहला सेमीफाइनल भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ए तथा लौंगव्यू पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया ।  जिसमें मध्यांतर तक सैनिक स्कूल 7-0 से आगे रही । मध्यांतर के बाद सैनिक ने 3 ओर गोल किये तथा अंतिम स्कोर 10-0 रहा । इस प्रकार बी एस एस वी ने एकतरफा जीत दर्ज फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया ।  सैनिक स्कूल की ओर से दीपक ने 5, केशव ने दो तथा निर्भय ,पवन ,दीक्षित ने एक एक गोल किया ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

प्रतियोगिता का दूसरा  सेमीफाइनल। कल  सनवाल स्कूल तथा सेंट जोसेफ कॉलेज के मध्य  खेला जाएगा । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर अतिक्रमण चिन्हित होने की आशंका -: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चलाया विशेष अभियान* *एक माह में होगा सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान ।

आज के मैच के रेफरी बृजेश बिष्ट ,भास्कर ,चारु बिष्ट रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page