खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । हल्द्वानी बस स्टेशन के पास रविवार की दोपहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । शव की शिनाख्त बेतालघाट निवासी मनोज बेलवाल के रूप में हुई है । बताया गया है कि हल्द्वानी बेस अस्पताल की एम्बुलेंस चलाते थे । किन्तु पिछले काफी समय से वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे ।

ALSO READ:  युगमंच का स्वर्ण जयंती वर्ष -: आज 22 जून की शायं होगा "द जू स्टोरी" नाटक का मंचन ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को दोपहर में हल्द्वानी बस स्टेशन व तहसील परिसर के बीच दीवार के बगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसकी शिनाख्त मनोज बेलवाल के रूप में हुई । सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । परिजनों के अनुसार वे कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर गायब हो जा रहे थे ।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page