खबर शेयर करें 👉

विडियो–: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रविवार को
हल्द्वानी नगर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए 18 मदरसों को सील किया ।

अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया ।

ALSO READ:  सरस्वती शिशु मंदिर वीरभट्टी दुर्गापुर नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु पूर्वाभ्यास हुआ।

 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे किया गया । जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे।

 

((अपर जिलाधिकारी विवेक राय)

ALSO READ:  100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: कल 15 जून से होंगे प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले ।

उनके सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक(सिटी)प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा,रेखा कोहली,पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी,दीपशिखा अग्रवाल,तहसीलदार मनीषा बिष्ट,कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष अन्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page