खबर शेयर करें 👉

बन्द मार्गों की सूची–:

नैनीताल । मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक लगातार जारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है । बारिश से नैनीताल जिले का एक स्टेट हाइवे व 13 ग्रामीण मार्ग बंद हुए हैं । जिनको खोलने के लिये जे सी बी मौके पर भेजी गई हैं । नैनीताल को जोड़ने वाले भवाली मार्ग में सुबह के समय केंट के पास भारी मलवा आया । जिसे हटा दिया गया है । नैनीताल हल्द्वानी रोड में डोलमार के समीप पहाड़ी से मलवा आया । जिससे काफी देर तक यातायात बाधित हुआ । कालाढुंगी रोड में मंगोली के निकट बूढ़ा पहाड़ व प्रिया बेंड के पास मलवा आने से यातायात बाधित हुआ ।जहां मलवा हटाने के लिये जे सी बी लगाई गई है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व कैंची में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश, दो पुलिस कर्मियों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, जनाक्रोश से अशांति का माहौल ।

इधर नैनी झील के जल स्तर में अब तेजी से बढोत्तरी हो रही है । पिछले हफ्ते शुरू में झील का जल स्तर जीरो से नीचे था जो अब ढाई फिट से अधिक हो गया है । यह वृद्धि प्राकृतिक जल स्रोतों के रिचार्ज होने से लगातार जारी है ।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

तेज बारिश के दौरान सोमवार को नैना पीक से एक बोल्डर किलबरी रोड में गिरा है । जिससे स्थानीय लोगों में लगातार हो रही बारिश के दौरान और भूस्खलन होने व बोल्डर गिरने का भय है ।

बलियानाला में हो रहे मरम्मत कार्य का मलवा नीचे नाले में जमा होने से भारी बारिश व नैनी झील से जल निकासी के दौरान नाले का रुख बदलने की आशंका से वीरभट्टी, गाजा,सड़िया ताल सहित आसपास के ग्रामीणों में खतरा मंडराने लगा है ।

You missed

You cannot copy content of this page