नैनीताल । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जी की 137 वीं जयन्ती नैनीताल में समारोह पूर्वक मनाई गई । इस मौके पर पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया,  स्कूली बच्चों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों लोगों को सम्मानित किया गया । विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद बल्लभ पंतजी की मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने  नयी पीढ़ी से पंत जी के संघर्ष व त्याग से प्रेरणा लेने का आवाहन किया ।
 विधायक नैनीताल सरिता आर्य,  ज़िलाधिकारी वन्दना सिंह,एसएसपी प्रह्लाद मीणा, पूर्व सांसद डा० महेंद्र सिंह पाल, ,उत्तराखंड राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल ,राज्य गीत के लेखक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हेमंत सिंह बिष्ट , पालिका परिषद के प्रशासक के एन गोस्वामी, एसडीएम प्रमोद कुमार, समारोह के मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, ललित भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत हाईकोर्ट में पूर्व शासकीय अधिवक्ता किसन सिंह रौतेला ,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रमेश पांडेय ,पूर्व दर्जा मंत्री शान्ति मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण,नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डी एन भट्ट , कैन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष बहादुर रौतेला, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा,दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य, भूपेन्द्र बिष्ट, रीना मेहरा, पूर्व सभासद दया बिष्ट, लता दफौटी, सपना बिष्ट, तारा राणा, मोहन सिंह नेगी, प्रेमा अधिकारी, भगवत रावत, सुरेश चन्द्र, प्रेम सागर, कैलाश  रौतेला, पवन बिष्ट, ,कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, सरदार जोगिंदर सिंह, विमला अधिकारी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी,  पूर्व प्रधान मोना मेहरा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व कार्य परिषद कुमाऊं विश्वविद्यालय अरविंद पडियार, पूर्व दर्जा मंत्री रईस अहमद, प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता,मनोज पांडे,आर एस अधिकारी, पूर्व प्रधानाचार्य नीता व्यास, देवकी बिष्ट, कल्पना चौधरी, रश्मि नेगी, नेहा बाल्मीकी, सभा के सरपंच गिरीश भैया, पूर्व सरपंच मनोज कुमार, प्रदीप सहदेव, राजू कैशले, बाल्मीकी मंदिर के प्रधान पुजारी राहुल, तिब्बती धर्म गुरू प्रेमा जी सिथार, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जगाती, गणेश काण्डपाल, राजेंद्र परगांई, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट, कंचन चन्दोला, हीरा सिंह साही, कौशल साह जगाती, धीरज आर्य, शीतला मंदिर के प्रधान पुजारी विष्णु बिष्ट,  नन्दा बल्लभ भट्ट ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा ,सावित्री सनवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार नीरज पंत,डा० दीपक मेलकानी, डा०मोहित रौतेला, मुन्नी तिवारी तारा बोरा,जिला मंत्री नीमा अधिकारी, एडवोकेट दया किसन पोखरिया, अधिवक्ता नवीन पंत, कौशल साह,रितेश सागर ,नीरज डालाकोटी,विश्व कैतु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, सरोज आर्य, राजेंद्र अधिकारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,पंकज राठौर ,व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष ममता जोशी, नासिर खान, विक्रम राठौर, कनक साह, अनिल तिवारी ,चन्दन सिंह ,गितेश त्रिपाठी डी डी न्यूज़ ,जितेंद्र भट्ट टी वी 19दिल्ली सहित बड़ी संख्या में लोगों ने
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जयंती समारोह नैनीताल कार्यक्रम में भाग लिया व नन्हे स्कूली बच्चों ने नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।
मुख्य अतिथि ने उल्लेखनीय कार्य करने के लिए समाजसेवी सरस्वती खैतवाल ,पत्रकार किशोर जोशी ,राज्य आन्दोलन कारी पान सिंह सिजवाली,भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द सिंह बिस्ट ,दीवान सिंह कनवाल को शाल ओढ़ाकर  प्रतीक चिह्न प्रदान किया ।इस अवसर पर एसपी हरवंश कपूर, शहर कोतवाल हरपाल सिंह ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पूजा चंन्द्रा ,तहसीलदार मनीषा नैनीताल सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शामिल हुए ।
इस मौके पर “नशा छोड़ो,दूध पियो अभियान” के तहत लोगों को दूध पिलाकर नशे के खिलाफ जन जागृति अभियान भी चलाया गया ।
इस अवसर पर संस्कृति व अभिलेखागार विभाग ने पंतजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई । छोलिया नृतकों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page