खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड के जननायक, कर्मयोगी महापुरूष सोबन सिंह जीना की 115 वीं जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की प्रवक्ता राज०विज्ञान डॉ० रेनू बिष्ट को उनके द्वारा शिक्षा व राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए “जीना जी अवार्ड 2024” से नवाजा गया।

सोबन सिंह जीना दातव्य न्यास अल्मोड़ा के द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कांग्रेस विधायक  मनोज तिवारी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से डॉ० रेनू को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में डॉ० रेनू विष्ट द्वारा किये गये कार्यों व राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 प्राप्त करने पर उनको बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से डॉ० रेनू बिष्ट और कुलपति प्रो० सतपाल बिष्ट को जीना जी अवार्ड द्वारा सम्मानित करने पर बधाई दी गयी।

ALSO READ:  देवशयनी एकादशी (तुलसी एकादशी), तिथि,मुहूर्त एवं महत्व, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

 

इस कार्यक्रम में कर्मयोगी महापुरूष सोबन सिंह जीना जी दातव्य त्यास के संरक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी, अध्यक्ष मोहन सिंह रौतेला, संयोजन गोबिन्द सिंह भण्डारी, सह-संयोजक डॉ० बीडीएस नेगी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा व भा०श०सं०वि० के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page