खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा का निधन हो गया है । उनको रात में लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई और उन्हें नहीं बचाया जा सका ।

63 वर्षीय राजीव कुमार शर्मा अपर माल तल्लीताल में रहते थे । उनकी पत्नी प्रो.नीता बोरा शर्मा डी एस बी परिसर नैनीताल की परिसर निदेशक हैं । उनके पुत्र अभी अध्ययनरत हैं ।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

 

एडवोकेट शर्मा का आज गुरुवार की सुबह पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

 

उनके निधन पर हाइकोर्ट बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ,महासचिव डॉ विजय कुमार सहित कूटा डॉ मनोज बिष्ट , प्रो. रजनीश पांडे ,प्रो. आर सी जोशी , प्रो. संजय पंत , डीएसबी परिसर के गुरुजनों व कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You cannot copy content of this page