खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल बैंक ने केंद्र सरकार की प्रचलित स्कीम अटल पेंशन योजना के तहत  257 फीसदी लक्ष्य हासिल कर मेगा माइल स्टोन अवार्ड (2024) के लिए क्वालीफाई किया है ।
   मंगलवार को बैंक मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल, वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशन)राहुल प्रधान,वाइस प्रेसीडेंट (प्लानिंग) राजेश भट्ट चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम छमाही की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे ।
 सी एफ ओ, महेश कुमार गोयल ने बताया कि 30 सितम्बर तक  बैंक ने वार्षिक आधार पर कुल जमा में 3.15% की वृद्धि दर्ज की है। खुदरा अग्रिम में बैंक ने वार्षिक आधार पर 7.51%,सकल अग्रिम में 3.20%, वार्षिक आधार पर बैंक के कुल व्यापार में 3.17% की वृद्धि हुई है।
  उन्होंने बताया कि बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.34%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44.82 करोड़ हो गया है। बैंक का नेट एन.पी.ए  1.77% से घटकर 0.95% रह गया है।
 बैंक का प्रोविज़न कवरेज अनुपात 81.34% से बढ़कर 89.20% व सी.आर.ए.आर 16.48% है।
 नैनीताल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कैकेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर बहुत सस्ती दरों पर केयर कैंसर हेल्थ पालिसी शुरू की है जिसमे केवल रु. 1500 के सालाना प्रीमियम पर रु 10 लाख का कवरेज प्रदान किया जा रहा है।
 ग्राहकों की सुविधाओं हेतु एस एम सी ग्लोबल सिक्योरिटीज के साथ मिलकर 3-इन-1 खाता (डीमैट, ट्रेडिंग, और बचत) बैंक ने लांच किया है। इसके अलावा बैंक ने 2 नई सावधि जमा योजनाएं 300 दिन नैनी मानसून धमाका जिसके तहत ग्राहकों को 7% ब्याज दर तथा नैनी 725 दिन जिसमे 7.25% के आकर्षक ब्याज दर प्रदान किया जा रहा है।
ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page