खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने शनिवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन केन्द्र का मुआयना किया।

 

उन्होंने कहा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सुचितापूर्ण सम्पादित हो रहा है। अपर निदेशक ने बताया हल्द्वानी में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन एम बी इन्टर कालेज हल्द्वानी व महात्मा गांधी इन्टर कालेज हल्द्वानी मे सम्पादित हो रहा है।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

 

 

ए डी सौन ने एम बी इन्टर कालेज में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा इस केंद्र में हाईस्कूल की 65 प्रतिशत तथा इन्टरमीडिएट की 67 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

 

उन्होंने कहा मूल्यांकन केंद्र में सभी शिक्षक अनुशासित तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डी के पन्त, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, गिरीश चंद्र आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page