* नैनीताल पुलिस द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण सूचना*
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि *दिनांक 05.04.2026* को नैनीताल एवं कैंची धाम क्षेत्र में अत्यधिक यातायात दबाव की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
*👉 निर्देश/प्रतिबंध निम्नानुसार हैं:*
▪️हल्द्वानी-काठगोदाम, कालाढूंगी एवं खैरना से नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम की ओर जाने वाले *समस्त प्रकार के दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित* रहेगा।
▪️यह प्रतिबंध *स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत दुपहिया वाहनों* एवं *आवश्यक सेवाओं* पर लागू नहीं होगा।
*🚔 पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।*
*🙏 अपील:*
सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध है कि वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*


