रूद्रपुर । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने शनिवार को उधम सिंह नगर जनपद के अन्तर्गत खटीमा ब्लाक के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा जनपद में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हो रही है। ए डी ने बताया शनिवार को उत्तराखंड विद्ययायी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय तथा इन्टरमीडिएट में ग्रहविज्ञान बिषय की परीक्षा आयोजित हुई। शनिवार को उन्होंने राजकीय इंटर कालेज प्रतापपुर खटीमा, गुरुनानक इन्टर कालेज नानकमत्ता व गुरु नानक बालिका इंटर कालेज नानकमत्ता में परीक्षाओं का जायजा लिया। इन केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी।
उन्होंने ब्राइट एकेडमी इन्टर कालेज प्रतापपुर खटीमा का भी मौका मुआयना किया। इस केंद्र पर विकास खण्ड स्तर पर गठित सचल दल टीम से विद्यालय में परीक्षा सम्पादित होने तक बने रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा इस केंद्र में भी नकल विहीन परीक्षा हो रही थी ।
निरीक्षण टीम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, प्रेम कांडपाल, चन्द्रकला उपाध्याय आदि मौजूद थे।


