खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मण्डल अम्बादत्त बलोदी ने सोमवार को बागेश्वर के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज धैना, बज्यूला व सलानी का औचक निरीक्षण किया । साथ ही  खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरुड़ का भी उन्होंने निरीक्षण किया ।
    श्री बलोदी ने राजकीय इंटर कॉलेज धैना के प्रत्येक कक्षा कक्ष में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया । साथ ही शिक्षकों के साथ बैठक कर पठन पाठन की जानकारी ली । उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बज्यूला व सलानी का भी निरीक्षण किया । इन विद्यालयों की व्यवस्थाओं व विद्यालयों में छात्र संख्या 350 से अधिक होने पर अपर निदेशक ने प्रशन्नता व्यक्त की ।
    उन्होंने खण्ड शिक्षा व उप खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरुड़ का निरीक्षण करते हुए  कार्मिकों की समस्याओं व जी पी एफ व पेंशन के प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने को कहा ।
 उनके साथ इस निरीक्षण में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि शामिल थे ।
ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

You missed

You cannot copy content of this page