खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में 5 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

भारत मौसम विभाग द्वारा 5 अगस्त 2025 को नैनीताल जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आकाशीय बिजली, भारी वर्षा, और भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने 5 अगस्त को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  लेखिका अपराजिता कोटलिया की प्रथम पुस्तक "द मैन बिहाइंड माई फादर" का विमोचन कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने किया,

You missed

You cannot copy content of this page