खबर शेयर करें 👉

बल्दिया खान से आगे हनुमान मंदिर के पास हो रहा है भूस्खलन ।

नैनीताल । नैनीताल हल्द्वानी नेशनल हाइवे में बल्दिया खान से आगे हनुमान मंदिर के पास चट्टान से बार बार मलवा गिर रहा है । इस स्थान पर सोमवार की शाम भूस्खलन हुआ था और देर शाम तक यह मार्ग बंद रहा था । रात्रि में इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी । लेकिन आज मंगलवार की सुबह इस स्थान पर पुनः भूस्खलन हुआ है । जिससे बल्दिया खान से नैना गांव,नम्बर वन बेंड तक वाहनों की आवाजाही ठप है । इस कारण वाहनों को वाया भवाली होकर भेजा जा रहा है ।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: गोण्डा, शाहबाद और भोपाल ने जीतकर सेमी लीग में बनाई जगह, कल बुधवार को रोमांचक मुकाबलों की संभावना ।

 

 

अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय पुलिस व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं । सड़क खोलने के लिये जे सी बी मशीनें लगाई ही हैं । अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मलवा सुबह करीब 8 बजे आया । जिसके पूर्वान्ह 11 बजे खुलने की संभावना है ।

You missed

You cannot copy content of this page