खबर शेयर करें 👉

मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है । उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है । हादसे में गधेरे के किनारे बसे घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए ।

 

( गंगोत्री, विधायक)

 

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। बाढ़ और मलबे की चपेट कई घर आ गए हैं। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के दर्जन भर गांवों में किया जनसंपर्क, कई जगह हुआ जोरदार स्वागत ।

कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची -: हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर किए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण ।

पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगे पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

वीडियो-:

You missed

You cannot copy content of this page