खबर शेयर करें 👉

बस में सवार थे 40 लोग ।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक बस गहरी खाई में गिर गई । जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं । घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है ।

इस हादसे में करीब 15 से अधिक लोगों के मौत की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है । बस में कुल 40 से अधिक यात्री सवार थे । दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है। रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई हैं। घायलों को रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है।

ALSO READ:  वीडियो --: खमारी-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक सरिता आर्या व सांसद अजय भट्ट का जताया आभार ।

सोमवार सुबह बस नैनी टांडा से रामनगर  की ओर को जा रही थी । इसी बीच मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई । बस खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई । रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है, रेस्क्यू के बाद ही आंकड़ों की पूरी जानकारी मिल पाएगी ।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

 

कूपी में हुए इस दर्दनाक हादसे में बस सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई के बाद नदी में जा गिरी। घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटनास्थल पर लोगो की चीख पुकार मची हुई है। लाशों के ढेर के बीच लोग अपनों को तलाश रहे है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है ।

You missed

You cannot copy content of this page