खबर शेयर करें 👉

आपत्ति की संतोषजनक सुनवाई न होने पर दी कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी ।

 

नैनीताल ।  धारी ब्लॉक प्रमुख सीट को लगातार तीसरी बार आरक्षित श्रेणी के लिये प्रस्तावित करने पर कुमाऊँ विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सुंदरखाल निवासी दिग्विजय सिंह बिष्ट ने प्रशासन की प्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं । कहा कि आंखिर धारी ब्लॉक प्रमुख सीट को लगातार आरक्षित श्रेणी में क्यों रखा जा रहा है ? जबकि भीमताल व कुछ अन्य ब्लॉक प्रमुख सीट को लगातार सामान्य श्रेणी में रखा गया है । दिग्विजय बिष्ट को धारी ब्लॉक प्रमुख पद का सम्भावित दावेदार माना जा रहा था ।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

 

   दिग्विजय सिंह ने इस सम्बंध में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भीमताल में कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए  कहा कि आरक्षण चक्र न्याय संगत हो । जिससे हर क्षेत्र में हर वर्ग को न्याय संगत आरक्षण प्रक्रिया का लाभ मिल सके ।  उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति पर संतोष जनक सुनवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट की शरण में जाने को बाध्य होंगे ।

You cannot copy content of this page