नैनीताल । संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा गिरा दिए जाने के विरोध में शनिवार को नैनीताल में भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने वी महिलाओं का अपमान करने करने का आरोप लगाया और मल्लीताल पंत पार्क में कांग्रेस का पुतला दहन किया ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के सशक्तिकरण को रोकने और नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोकने वाली सोच से भरा रहा है।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की महिलाएं इस सोच का उचित जवाब देंगी और अब नारी शक्ति को कमज़ोर समझने की राजनीति सफल नहीं होगी।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, पंकज बरगली, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत, मंडल उपाध्यक्ष आद्या जायसवाल, आईटी संयोजक पायल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी, किसान मोर्चा मंत्री राहुल जोशी, वैभव अग्रवाल, फैजल, मनोज कुमार, अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार, मंडल मंत्री विनय कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, मंडल महा मंत्री मीरा बिष्ट, महामंत्री हेमलता पांडे, कविता त्रिपाठी, रश्मि सिराला, रेनू सिराला, नीरू पुजारी, ममता, उर्मिला बोरा, कुंती बोरा, हंसी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


