नैनीताल । नैनीताल जिले के ताकुला स्थित महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुखय अतिथि के रूप में भीमताल के बलॉक प्रमुख डॉ0 हरीश सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
इसस पूर्व समारोह का शुभारंभ मुखय अतिथि डा.बिष्ट द्वारा मां सरस्वती के सममुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक नृत्य समेत देशभक्ति पर आधारित गीतों, मानव जीवन में सामाजिक एकता का प्रतीक नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटकों ने दर्शकों को सामाजिक संदेश दिया जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा।
मुखय अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया और विद्यालय के लिए सांस्कृतिक मंच के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। डा.बिष्ट ने छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार ढालने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल पांडे द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र.छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉ बबीता मनराल समेत बीडीसी कमला, दिनेश आर्य, हीरा देवी, एडवोकेट रवि बिष्ट, बीरू मेहरा, योगेश बोरा, राजेद्र मनराल, कुंदन जीना सहित अभिभावक छात्र- छात्राएं तथा शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


