खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ए आई समिट के दौरान दिल्ली में कॉंग्रेस द्वारा किये गए प्रदर्शन से क्षुब्ध भाजपा नैनीताल मंडल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप पुतला दहन किया ।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
  धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए नितिन कार्की ने कहा कि भारत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ए आई समिट 2026  देश की तकनीकी क्षमता, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण मंच पर किया गया अनुचित प्रदर्शन न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि यह समिट भारत के डेवलपर्स, इंजीनियरों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर है, लेकिन कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण हर राष्ट्रीय उपलब्धि को विवादित बनाने में लगी रहती है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, विक्रम राठौर, आयुष भंडारी, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, हेमंत बेदी, अमिता साह, रेखा जोशी, शैलेंद्र बरगली, विक्रम रावत, संतोष कुमार, मनोज पवार, नीरज साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page