पत्रकार वार्ता ।
नैनीताल । श्री राम सेवक सभा का 30वां फागोत्सव 23 फरवरी से आयोजित हो रहा है । होली महोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी को महिला होली जुलूस के साथ होगी ।
शनिवार को रामसेवक सभा में फागोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में श्रीरामसेवक सभा के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी । सभा के अध्यक्ष मनोज शाह व महासचिव जगदीश बवड़ी ने बताया कि फागोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी को तल्लीताल धर्मशाला से महिला जुलूस के साथ होगी ।
इस जुलूस में नैनीताल के अलावा अल्मोड़ा,हल्द्वानी,भवाली,ज्योली कोट आदि क्षेत्रों की 24 महिला दल शामिल होंगे । साथ ही स्कूली बच्चों की भी प्रस्तुति होगी । होली जुलूस में स्वांग भी होंगे और सर्वश्रेष्ठ स्वांग करने वाले प्रथम 3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा । बताया गया कि पहले दिन 23 फरवरी को रामसेवक सभा प्रांगण में बाहर से आये महिला दलों की होली प्रस्तुत होगी । जबकि 24 वह 25 फरवरी को स्थानीय महिला दलों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी । 26 फरवरी को 1 से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता होगी । 27 फरवरी को रंग धारण, चीर बंधन एवं आँवला एकादशी आदि कार्यक्रम किए जाएंगे ।
महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि श्री राम सेवक सभा के कलाकारों की इस वर्ष तल्लीताल डाँठ व मल्लीताल पन्त पार्क में भी प्रस्तुति होगी ।
इसके अलावा स्व० अंशुमन नयाल की स्मृति में पुरूष बैठकी होली होगी । एक मार्च को एकल होली गायन स्वर्गीय चंद्रशेखर की स्मृति में की जाएगी l दो मार्च को होली जुलूस तथा होलिका दहन रात्रि 9 बजे किया जाएगा l इसके अलावा विशेष आकर्षक होली के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी । जिसका संयोजक हिमांशु जोशी को बनाया गया है । फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरुष्कार भी दिये जायेंगे । जिसमें प्रथम पुरस्कार साढ़े सात हजार,द्वितीय पुरुष्कार 5 हजार व तृतीय पुरुष्कार 3 हजार व सांत्वना पुरुष्कार होंगे ।
पत्रकार वार्ता में श्रीरामसेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राजेन्द्र लाल साह,उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी आदि मौजूद थे ।


