खबर शेयर करें 👉

देहरादून । शनिवार की दोपहर में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय पहुंचे उमेश शर्मा काऊ व उनके समर्थकों ने एक प्राथमिक विद्यालय का नाम परिवर्तन की मांग को लेकर निदेशक कार्यालय में खूब हंगामा किया । यह हंगामा कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया । जिसमें प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घायल हुए हैं । उनके सिर व मुंह में चोटें आई हैं ।

 

घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि किसी प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के समर्थक अधिकारी पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक को नियम-कानून का हवाला दिया । बताया कि यह मामला शासन को भेजा गया है क्योंकि मामला शासन स्तर का है । जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते दी देखते विधायक के समर्थक हाथापाई पर उतर आए और निदेशक ऑफिस की कुर्सियां इधर उधर फेंकी गई । ऑफिस स्टॉफ व विधायक समर्थकों में जमकर तू तू मैं मैं हुई है । जिसके बाद शिक्षा विभाग व निदेशालय में आक्रोश फैल गया ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

 

मारपीट में घायल निदेशक को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

देहरादून में शिक्षा विभाग के कर्मचारी आंदोलित हो उठे हैं और वे कार्यालय के बाहर धरने में बैठे हैं । वे दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग पर अड़े हैं । उन्होंने बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की धमकी भी दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page