खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । मल्लीताल पंत पार्क में मंगलवार की शाम को भावुक माहौल में  स्थानीय नागरिकों ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियाँ जलाकर एकजुटता दिखाई।

इस शोक सभा में भाजपा। नेट संजय कुमार, आनन्द बिष्ट, अरविंद परियार, संतोष कुमार, राजीव साह, प्रकाश नौटियाल, जमील अहमद, पंकज भट्ट, नवीन एन भट्ट, मोहित पंत, तनिष्क मेहरा, भूपेश आर्य और परीक्षित देव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

ALSO READ:  शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के संयोग में होगा इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, आलेख--: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी।

सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में आतंक के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और शांति एवं मानवता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया। मोमबत्तियों की रोशनी में की गई यह सभा एक प्रतीक बनी उन निर्दोष जिंदगियों की याद की, जो नफरत की आग में बुझा दी गईं।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.भुवन आर्य ने मंगोली,घटगढ़, नलनी में किया घर घर जनसंपर्क,

सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

You missed

You cannot copy content of this page