खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा नैनीताल तिब्बती समुदाय के महासचिव व अनेक दायित्वों में रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता यशी थूप्टेन को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण आयोग का सदस्य नामित करने पर भाजपा नेताओं ने इनका स्वागत किया  ।

   यशी थुप्तटेन के पिता पेमा जी सितार लंबे समय से नैनीताल तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में नैनीताल एवं भारतवर्ष में समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं ।
 तिब्बती समुदाय से अल्पसंख्यक कल्याण आयोग का सदस्य नामित होने पर पूरे समाज में हर्षोल्लास और खुशी की लहर है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी गई और अनेक शुभकामनाएं दी गई ।
इस अवसर पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं कुमाऊं यूनिवर्सिटी कार्यपरिषद के सदस्य अरविन्द सिंह पडियार, सभासद पुरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, पान सिंह खनी,संतोष कुमार, शैलेन्द्र बरगली, रोहित भाटिया उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page