खबर शेयर करें 👉

प्रशासन के इस काम की शहर में हो रही है आलोचना ।

 

नैनीताल । फ्लैट मैदान नैनीताल के सौंदर्यीकरण के नाम पर अनियोजित विकास करने से नाराज भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन कार्की व अन्य ने इस कार्य के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तैयार किया है । इस ज्ञापन में पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं ।

  ज्ञापन में कहा गया है कि फ्लैट मैदान में नन्दा देवी महोत्सव,दुर्गा पूजा महोत्सव,दशहरा महोत्सव में रावण पुतला दहन आदि धार्मिक आयोजन भी होते हैं । जहां प्रशासन बॉक्सिंग रिंग बना रहा है । इसके अलावा नगर पालिका के सामने से अंग्रेजों के समय से बैठने के लिये सुंदर रैलिंग बनी हुई है । जिसे तोड़कर प्रशासन एंगिल खड़े कर रहा है । जिससे फ्लैट मैदान की खूबसूरती व नैनी झील का आकर्षण समाप्त होगा । फ्लैट मैदान में जाने के लिये अब तक कैपिटल सिनेमा के सामने से रास्ता बनाया गया था । जिसे अब बन्द कर दिया गया है । जिसे सौंदर्यीकरण नहीं कहा जा सकता । नितिन कार्की ने इस अनियोजित विकास की कड़ी खिलाफत की है । उन्होंने बताया कि ज्ञापन में शहरवासियों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे । जिसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ।
 शहर के अन्य संगठन भी इस तथाकथित सौंदर्यीकरण के खिलाफ हुए हैं ।
ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

You missed

You cannot copy content of this page