खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  आशीर्वाद वूमेन्स क्लब द्वारा सोमवार को बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
 इस शिविर में बबीता बृजवाल, करण बिष्ट, ऋद्धिम   बियोपा, शिखा रावत आदि छात्र छात्राओं के अलावा गिरीश साह व्यापारी,  मनोज सिंह ड्राइवर,  रूचित तिवारी एडवोकेट,  पंकज बिष्ट प्रबंधक कुर्मांचल बैंक व  रवि बिष्ट कैशियर कुर्मांचल बैंक मल्लीताल ने रक्तदान किया ।
 इस मौके पर क्लब की ओर से गीता साह,  रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, मोनिका शाह, निधि कंसल, मानसी गर्ग, वर्षांजली श्रीवास्तव, नीलू एल्हेन्स, शोभा गुप्ता,
रेखा कंसल, शशि मित्तल आदि उपस्थित थे। साथ ही समाज सेविका डॉ. सावित्री खेतवाल, पर्यावरण प्रेमी व नासा के यशपाल रावत, बी डी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ आदि भी उपस्थित थे। उन्होंने रक्तदान के महत्व की जानकारी दी ।
 आर्शीवाद क्लब  के पदाधिकारियों ने रक्तदान में कई लोगों द्वारा भाग लेने पर आभार जताया और उन्हें कुमाउनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया । क्लब ने अस्पताल में सफाई अभियान चलाने का आश्वासन भी दिया।
ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

You missed

You cannot copy content of this page