खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी वन विश्राम भवन में संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

 

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी बीच किलबरी गेस्ट हाउस में ही उनका शव मिलने की सूचना मिली।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

 

एसआई मो. यूनुस ने बताया कि दयाल सिंह वन विभाग के किलबरी गेस्ट हाउस में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You missed

You cannot copy content of this page