खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  ।  बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा शुक्रवार को नैनीताल आये थे, ये उनका एक दिवसीय निजी दौरा था।
इस दौरान श्री मिश्रा ने नैनीताल के रंगकर्मियों से मुलाक़ात की व यहाँ के थिएटर व आर्ट के संदर्भ में बात की ।

वे बीडी पांडे अस्पताल के सामने बने बीएम शाह ओपन एयर थिएटर भी पहुंचे जहाँ ओपन एयर थिएटर की हालत देखकर वे दुखी थे । बंद पड़े ओपन एयर थिएटर को देखकर अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा यदि कला स्थल ऐसे ही बंद रहेगा तो आने वाली पीढ़ी थिएटर को भूल जाएगी । इसलिये यहाँ कोई न कोई कार्यक्रम / कार्यशाला आदि होती रहनी चाहिए ।
यहाँ वे अपने प्रशंसकों से भी मिले व उन्हें ऑटोग्राफ दिये साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ली ।

ALSO READ:  "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026" कल 13 जून से होगा लोकभवन गोल्फ ग्राउंड नैनीताल में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने की जोरदार तैयारियां,

संजय मिश्रा से मुलाक़ात करने वालों में इदरीस मलिक, अजय पवार, राजेश साह (काकू ), आदिल ख़ान, एच एस राणा, मन्जूर हुसैन, राजेश आर्या, टोनी मनोज साह व मो. खुर्शीद हुसैन शामिल थे ।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

 

You missed

You cannot copy content of this page