खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को मल्लीताल मोहन को. चौराहे के समीप दो बाइकों में हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए । जिन्हें बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची है ।

घायल युवकों में भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की भी शामिल हैं । उनके घायल होने की सूचना पर विधायक सरिता आर्य व अन्य पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि   नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वीडियो-:

You missed

You cannot copy content of this page