खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की सुबह डी एस ए ग्राउंड पहुंचे । उन्होंने मॉर्निंग वॉक किया और फील्ड में मौजूद खिलाड़ियों व अन्य से वार्तालाप भी किया ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रातःकाल ‘स्वच्छ उत्तराखण्ड’ अभियान की भावना को साकार करते हुए स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई, जिससे भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संचार हो सके।

उनके साथ जिलाधिकारी वन्दना सहित अन्य अधिकारी, भाजपा नेता व बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे ।

ALSO READ:  वीडियो- हालात बेकाबू -: नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर यात्री बेहाल, बसों का टोटा, टैक्सी वाले वसूल रहे मनमाना किराया,

मुख्यमंत्री ए टी आई नैनीताल में रुके हैं और शनिवार सुबह सवा नौ बजे हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे । जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है ।

You cannot copy content of this page