खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (आज) 11 अप्रैल (शनिवार) को जनपद नैनीताल भम्रण पर आ रहे है।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11ः40 बजे देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12ः45 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल पहुॅचेंगे। वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 2.50 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

मुख्यमंत्री अपराह्न  3.15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल से प्रस्थान कर अपराह्न 3.25 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे। वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3.40 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुॅचेगे जहॉं अपराह्न 4 बजे से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page