खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है इसलिये लोग अफवाहों पर ध्यान न दें ।

 

उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

 

उन्होंने जनता से अपील की कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page