खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पी सी एस परीक्षा परिणाम में महाधिवक्ता कार्यालय हाईकोर्ट नैनीताल में समीक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत विनय सिंह कुंवर का चयन पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुआ है । उनकी इस सफलता पर महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों,कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है ।
विनय सिंह कुंवर के पिता राजपाल सिंह कुंवर पुलिस उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं । विनय ने इंटर तक की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर से की और उसके बाद पंतनगर विश्व विद्यालय से बी टेक मेकेनिकल में किया । 2022 में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में वे महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी बने थे ।

ALSO READ:  उत्तराखंड पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया इस हफ्ते का पूर्वानुमान ।

वे चमोली जिले के लामी गांव पोस्ट लस्यारी के निवासी हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page