खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से समाज शास्त्र विषय में डीएसबी के दो विद्यार्थियों बबिता आर्य तथा शौकीन का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है ।

बबिता आर्य नेट जेआरएफ उत्तीर्ण हैं तथा जागर विषय पर विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति जोशी के निर्देशन में शोध कर रही हैं । शौकीन भी नेट जेआरएफ हैं वे डॉ. प्रियंका रूवाली के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

उनके असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर  कुमाऊं विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी, ,महासचिव डॉ.विजय कुमार, डॉ.संतोष कुमार, प्रो.नीलू लोधियाल, प्रो.अनिल बिष्ट, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार,डॉ.दीपिका पंत, डॉ.सीमा चौहान एवम समाजशास्त्र विभाग से प्रो ज्योति जोशी,प्रो अर्चना श्रीवास्तव,डॉक्टर प्रियंका रूवाली, डॉ. सरोज पालीवाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय पुरातन सेल अध्यक्ष डॉ.बी एस कालकोटि, उपाध्यक्ष डॉ.एस एस सामंत ,महासचिव प्रो. ललित तिवारी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

You missed

You cannot copy content of this page