खबर शेयर करें 👉

सी डी ओ ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन ।

भीमताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने  विकास भवन, शिक्षा भवन तथा अन्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों  के नैनीताल, भवाली आवागमन हेतु रोडवेज बस संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को  ज्ञापन  दिया है ।

इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल को दिया।

राज्य कर्मचारी संघ परिषद जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि विकास भवन में पर्याप्त आवास न होने के कारण नैनीताल तथा भवाली के दर्जनों कर्मचारी विकास भवन ,शिक्षा भवन तथा अन्य कार्यालयों के कर्मचारी नैनीताल से भीमताल आवागमन करते हैं । परंतु रोडवेज की बस का सही समय पर संचालन न होने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि तीन वर्ष पूर्व तक रोडवेज बस संचालन सही समय पर हुआ करता था।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश एवं जनपद के विकास कार्यों में कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है । उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अवसासन कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल को दिया ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड के सात पी सी एस अधिकारियों को मिली पदोन्नति ।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में खजान चन्द्र बुधानी , ज्योति पांडे, सुनीता साह, रीना, राधा रौतेला, मनोज कांडपाल राजेंद्र सिंह बिष्ट, जैतराम, कमल जोशी, दुर्गा देवी तथा लता जोशी सहित कई   अन्य कर्मचारी उपस्थित थे

ALSO READ:  कुमाऊँ एवं गढ़वाल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल को जनता को किया समर्पित, धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण,

You cannot copy content of this page