खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक निर्माण विभाग, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जनपद नैनीताल ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर कल (आज) सोमवार 29 जुलाई को अधीक्षण अभियंता द्वितीय नैनीताल कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।

   संघ के जनपदीय अध्यक्ष हिमांशु पांडे व सचिव गोधन सिंह नेगी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि वरिष्ठ अनुरक्षक व कार्य अभिकर्ता को खंडीय स्तर पर स्थान्तरण की मांग के सम्बंध में पूर्व में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया था और 28 जुलाई तक यह मांग पूरी न होने पर 29 जुलाई को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी । लेकिन एस ई नैनीताल द्वारा इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है । जिस कारण कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन को विवश होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिलाधिकारी व एस एस पी नैनीताल को सूचना दे दी गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page