खबर शेयर करें 👉

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जिले में जालसाजों और धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वादी श्रीमती कमला देवी (निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी) एवं अन्य द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर लगभग 1,44,49,000/- (एक करोड़ चवालीस लाख उनचास हजार) रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

उक्त मामले में *थाना चोरगलिया में FIR No. 08/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि0* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

*गिरफ्तारी का विवरण*
*श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.03.2026 की देर सायं को अभियुक्त को धर दबोचा।

ALSO READ:  सूची -: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की 70 से अधिक ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति, 26 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश ।

*अभियुक्त का विवरण:*
दीपांशु बेलवाल (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व०नारायण दत्त बेलवाल, निवासी–सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

*पुलिस टीम(थाना चोरगलिया)*
▫️उ.नि. सुनील गोस्वामी
▫️हे.कानि. मलखान सिंह

 

You missed

You cannot copy content of this page