नैनीताल । नैनीताल में आवारा व पालतू कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मल्लीताल में एक व्यक्ति को आवारा कुत्ते ने काटकर गंभीर कर दिया है जिसको जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
नैनीताल में बुधवार को मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में राह चलते व्यक्ति कोरोनेशन होटल निवासी भूपाल राम (60) के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। आवारा कुत्तों ने उन्हें काट दिया। इस दौरान लोगों ने कुत्तों को भगाकर भूपाल को बचाया लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिन्हें आसपास मौजूद लोग उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें को छुट्टी दे दी ।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टमटा ने बताया कि बुधवार को मल्लीताल निवासी वैभवी सुयाल (16), गोपाल कनवाल (32), तल्लीताल निवासी गौरांश(4),नारायण नगर निवासी लीला देवी (64) मंगोली निवासी मान्या बगडवाल (7), बगड़ निवासी आशा देवी (51), देवीधूरा निवासी भगवत (51) व तल्लीताल निवासी महक पांडे (17) को कुत्तों ने काटकर जखमी किया है जिनको एंटीरेबिज लगाकर छुट्टी दे दी गई है।


