खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  डी एस ए  नैनीताल के नवनियुक्त महासचिव मनोज जोशी ने अपनी नई कार्यकारिणी और सदस्यों की घोषणा कर दी है ।
 डी एस ए के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष के एक पद के पदेन उपाध्यक्ष पालिकाध्यक्ष होते हैं ।
 डी एस ए के दूसरे उपाध्यक्ष प्रो. डी एस बिष्ट व महासचिव मनोज जोशी चुने गए थे । अब महासचिव मनोज जोशी ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है ।
 इस कार्यकारिणी में उपसचिव खीमराज देउपा, हाकी सचिव  चन्द्र लाल साह, क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी,फुटबॉल सचिव  पवन खनायत, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली,बास्केट बाल सचिव हरीश जोशी,  इनडोर गेम्स सचिव वीरेन्द्र साह, एथलेटिक्स सचिव करन सती को बनाया गया है ।
   कार्यकारणी सदस्यों में किशन नेगी, अंकित चन्दा, त्रिभुवन फर्त्याल, डा.सन्तोष कुमार को शामिल किया गया है ।
वित्त समिति में भुवन बिष्ट को अध्यक्ष, दीपक बिष्ट को धर्मेद्र शर्मा सदस्य बनाया गया ।
निर्माण समिति में बिशन सिंह मेहता अध्यक्ष, ब्रिजेश बिष्ट व विकास जोशी को सदस्य बनाया गया ।
 डा. मनोज बिष्ट विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है । नव गठित कार्यकारिणी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा,पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष  दयाकिशन पोखरिया, कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, सहित अन्य ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page