नैनीताल । निदेशक, भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 18 मार्च, 2026 को समयः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 19.03.2026 को जनपद में “Orange Alert” की चेतावनी जारी की गयी हैं जिसमे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने / झक्कड (वायु गति 50-60 Km/H) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है ।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने अधिकारियों के लिये एडवाइजरी जारी की है । जिसमें कहा है कि -:
“मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत इस अवधि में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेगें तथा क्षेत्रो में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों / संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे । विशेषकर भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गो में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत मलुवा तथा गिरे पेड़ो के त्वरित निस्तारण के साथ सर्तकता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रखेंगे ।
लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा संवेदनशील मोटर मार्गों / स्थानों पर उक्त अवधि में जे०सी०बी० मशीन एवं गैग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए ।
समस्त जिला/परगना/विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रबन्धन-IRS प्रणाली के नामित अधिकारी अपने-अपने कार्य मुख्यालय पर हाई अर्न्स्ट पर बने रहेगें (.) तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें अलर्ट पर रहेंगी । अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेगें तथा प्रत्येक घण्टे आपदा क्षति सम्बन्धित सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या 05942-231178/79/81 एवं मो० नं0 8272080884 तथा टॉल फ्री नं 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेंगे ।”




