खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को उधमसिंहनगर जनपद के अन्तर्गत बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हो रही हैं।

ए डी ने बताया बुधवार को इन्टरमीडिएट में अंग्रेजी तथा हाईस्कूल में सूचना प्रौद्योगिकी आई टी बिषय की परीक्षा आयोजित हुई। उनके द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज पन्तनगर राजकीय इंटर कालेज शान्तिपुरी व कृष्णा मर्चेंट एसोसिएशन इन्टर कालेज किच्छा तथा जनता इन्टर कालेज रूद्रपुर में बोर्ड परीक्षाओं का मौका मुआयना किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षाये शान्तिपूर्वक संचालित हो रही थी।

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

 

अपर निदेशक ने जनता इन्टर कालेज रूद्रपुर में बोर्ड परीक्षा संकलन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, प्रेम चंद कांडपाल चन्द्रकला उपाध्याय आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page